Prayagraj में नागरिकता संशोधन कानून विरोधी धरने को 50 दिन पूरे
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 01:54 PM (IST)

नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे मुस्लिम महिलाओं के धरने को आज पचास दिन पूरे हो गए हैं. शहर के रोशन बाग़ इलाके के मंसूर अली पार्क में हो रहा यह धरना दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज पर चल रहा है. यह धरना बारह जनवरी से शुरू हुआ है, धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाओं का साफ़ एलान है कि जब तक CAA पूरी तरह वापस नहीं हो जाता, तब तक वह इसी तरह धरने पर बैठी रहेंगी और अपना आंदोलन ख़त्म नहीं करेंगी.