Barge-P305 हादसे में अबतक 49 लोगों की मौत, 186 लोग बचाए गए
ABP News Bureau | 21 May 2021 02:18 PM (IST)

ताउते तूफान के दौरान मुंबई में डूबे बार्ज P305 से बचाए गए लोगों ने बार्ज को लेकर बड़ा खुलासा किया है. लोगों ने कहा कि तूफान आने से पहले कप्तान ने कहा था कि बार्ज नहीं डूबेगा और खुद बोट लेकर चला गया. लोगों के इस खुलासे के बाद केंद्र सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. पी-305 पर मौजूद लोगों में से 49 की मौत हो गई है.