Delhi Elections में शाम 4 बजे तक 46% वोटिंग, मतदान का आखिरी घंटा बाकी
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 05:24 PM (IST)

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. अभी तक 46 फीसदी वोटिंग की गई है. मतदान के लिए अब सिर्फ एक घंटा बाकी है. बता दें कि दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. तीनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.