Afghanistan : अफगान सेना के हमले में 42 तालिबानी आतंकी मारे गए
ABP News Bureau | 11 Aug 2021 10:57 AM (IST)

तालिबान के ठिकानों पर अफगानिस्तान की सेना का हमला लगातार जारी है. बड़ी खबर ये है कि अफगानिस्तान की सेना के हवाई हमले में बयालिस तालिबानी आतंकी मारे गए हैं. ये हमला लश्करगढ़ में किया गया है. ये हमला कल हुआ था जिसकी तस्वीरें अब सामने आ रही हैं. भारी तादाद में तालिबानी आतंकियों के हथियार भी इस हमले में नष्ट किए गए हैं