जम्मू में बीती रात दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन, सेना ने की फायरिंग
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 07:55 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में बीती रात एक बार फिर ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई है. बीती रात जम्मू में फिर से 4 ड्रोन देखे गए. जम्मू में रात आठ बजे से 9 बजे के बीच 4 जगह संदिग्ध अवस्था में ड्रोन देखे गए. ये ड्रोन सांबा के नंदपुर, हीरानगर में और जम्मू के मीरसाहब और सतवारी में दिखाई दिए. नंदपुर में सेना ने ड्रोन पर फायरिंग भी की है.