बंगाल के 4 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित, खेत-गांव सब डूबे, लोग बेघर | Ground Report
ABP News Bureau | 06 Aug 2021 04:57 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के चार जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और बाद में बांधों से पानी छोड़े जाने से पूर्वी और पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जिलों के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं. यहां लोग कमर तक पानी भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रियों को बचाव कार्यों पर नजर रखने और सभी प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.