Samastipur में 2 Army जवान समेत 4 की मौत के पीछे जहरीली शराब?
ABP News Bureau | 06 Nov 2021 02:28 PM (IST)

समस्तीपुर में चार लोगों की मौत हो गई है. पीड़ित परिवार ने अभी शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है लेकिन पुलिस का कहना है कि श्राद्ध के मौके लोगों ने शराब पी थी और मौके से एक बोतल भी बरामद की गई थी. मरने वालों में सेना के दो जवान हैं, दो लोग अभी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह का खुलासा होगा.