गणपति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे 4 बच्चे, परिजनों का आरोप- रेस्क्यू में नहीं मिल रही ठीक से मदद
ABP News Bureau | 12 Sep 2021 03:21 PM (IST)

गणपति विसर्जन के लिए पड़ोस के परिवार के साथ आए 4 बच्चे कल शाम 5:30 बजे के वक्त सोनिया विहार में यमुना में डूब गए, जिसमें एक बच्चे को किनारे पर मौजूद मछवारे ने बचा लिया था. लेकिन अभी भी 3 बच्चे डूबे हुए हैं जिनका कुछ पता नहीं चला है. कल शाम से ही परिवार के लोग यमुना किनारे मौजूद हैं.