Corona News : Maharashtra में Omicron का पहला मामला, देश में अब तक सामने आए चार मामले
ABP News Bureau | 05 Dec 2021 09:06 AM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक व्यक्ति कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है. महाराष्ट्र में इस स्वरूप के संक्रमण का यह पहला और देश में चौथा मामला है. महाराष्ट्र में सामने आए मामले के बारे में अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि 33 वर्षीय यह व्यक्ति 23 नवंबर को दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा था, जहां उसने कोविड जांच के लिए नमूना दिया था. इसके बाद उसने मुंबई के लिए उड़ान पकड़ी थी.