Ghaziabad : Loni में बदमाशों की गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 1 जख्मी
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 12:11 PM (IST)

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार लोगों को गोली मार दी. इस घटना में कपड़ा व्यापारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसको आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात कर रहे हैं.