Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर
ABP News Bureau | 14 Nov 2021 12:00 PM (IST)

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए. इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी मारा गया. मिलिंद तेलतुंबड़े, देश के चुनिंदा आला माओवादी के जो बड़े ऑपरेटर माने जाते हैं, उनमें से एक है. माओवादी संगठन के सर्वोच्च सेंट्रल कमेटी का सदस्य था. उसे सहयाद्री या पीपक इन दो नामों से भी जाना जाता था.