राम नाम पर जितने विवाद क्या 24 के चुनाव में मोदी दिलाएंगे उनकी याद ?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Jan 2024 02:19 AM (IST)
बिहार सरकार में मंत्रालयों ने बड़ा फेरबदल हुआ है. आरजेडी नेता आलोक मेहता शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं. पहले भूमि सुधार व राजस्व मंत्री थे. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर लगातार विवादों में थे. रामचरित मानस पर बयानबाजी सामने आई थी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से उनकी बनती नहीं थी. गन्ना उद्योग विभाग आलोक मेहता के पास था. ललित यादव को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग भी पहले की तरह उनके पास रहेगा.