महाराष्ट्र विधानसभा में कोरोना विस्फोट, 2200 लोगों के टेस्ट में इतने लोग हुए संक्रमित
ABP News Bureau | 26 Dec 2021 07:30 PM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पिछले 48 घंटे में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 2200 लोगों का RT-PCR टेस्ट किया गया था. इन 32 लोगों में 3 पत्रकार हैं, बाकी पुलिस के जवान और सरकारी कर्मचारी हैं.