मोदी के मिशन 2024 में पासमांदा मुसलमानों के लिए क्या खास है ? : Mission 2024
ABP News Bureau | 17 Jan 2023 11:53 PM (IST)

दिल्ली में बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ. मंगलवार (17 जनवरी) को बैठक के दूसरे और अंतिम दिन पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को चुनाव जीतने का फॉर्मूला देते हुए अतिआत्मविश्वासी होने से बचने की सलाह दी. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने पीएम के संबोधन के बारे में मीडिया को जानकारी दी.