2024 की ललकार... मोदी Vs नीतीशे कुमार !
ABP News Bureau | 10 Aug 2022 11:25 PM (IST)

नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हर शपथ के बाद उनका रास्ता एक अणे मार्ग ही जाता है जो बिहार के सीएम का आधिकारिक निवास है। लेकिन क्या अब नीतीश कुमार के सपने में सेवन लोक कल्याण मार्ग बस गया है। नीतीश कुमार कल तक जिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ थे, आज उनकी सत्ता को खुली चुनौती दे रहे हैं।