महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
एबीपी न्यूज़ | 19 Mar 2026 11:49 PM (IST)

अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर हमले (Israel Iran War) लगातार जारी हैं, जबकि ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इससे पूरा मध्य पूर्व तनाव की चपेट में है और वैश्विक ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. कल रात और आज तड़के की सबसे बड़ी खबर यह रही कि इजरायल ने ईरान के दो बड़े नेताओं को मार गिराया. इनमें ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी शामिल हैं, जिनकी मौत की पुष्टि ईरान ने खुद कर दी.
साथ ही ईरान के कुख्यात पैरामिलिट्री फोर्स बसीज के हेड ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा सुलैमानी भी मारे गए. इजरायल ने दावा किया कि ये दोनों हाई-प्रोफाइल टारगेट पिछले रात के एयर स्ट्राइक्स में एलिमिनेट कर दिए गए और ईरान ने इन मौतों को स्वीकार करते हुए कहा कि ये हमले उसके सीनियर लीडरशिप को निशाना बना रहे हैं...