Bengal SSC scam: अर्पिता मुखर्जी के एक और ठिकाने से अब तक मिले 15 करोड़, नोटों की गिनती अभी भी जारी
ABP News Bureau | 27 Jul 2022 10:19 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले के मामले में केंद्रीय एजेंसी ईडी का एक्शन जारी है. बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी की गई है. नोटों को गिनने के लिए पांच बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है. साथ ही कैश गिनने की मशीनें भी मंगाई गई. सूत्रों ने रात के करीब साढ़े नौ बजे बताया कि 15 करोड़ से ज्यादा कैश मिले हैं. नोटों की गिनती अभी भी जारी है.