15-18 Age Group Vaccination: दिल्ली के अस्पतालों में वैक्सीनेशन की कितनी तैयारियां? | Ground Report
ABP News Bureau | 01 Jan 2022 09:38 PM (IST)
देश मे 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं. 15 से 18 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर दिए है, जिसके मुताबिक बच्चों के लिए अलग से कोविड वैक्सीन सेंटर पर अलग साइट बनानी होगी, जिसके आने और जाने का रास्ता अलग होगा. टीकाकरण के लिए जहां रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है वहीं वैक्सीन सेंटर पर भी तैयारी पूरी हो गई है.