Karnataka Lockdown: कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कर्नाटक में 14 दिन के लॉकडाउन का एलान
ABP News Bureau | 26 Apr 2021 03:06 PM (IST)

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक में 14 दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है. यह लॉकडाउन कल यानी मंगलवार रात नौ बजे से लागू होगा. मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कैबिनेट की बैठक के बैद लॉकडाउन के फैसले का एलान किया. इसकी संभावना पहले ही जताई जा रही थी.