बिहार में शराबबंदी का सच: वैशाली में NH-19 पर कंटेनर में मिली विदेशी शराब की 1340 पेटियां जब्त
ABP News Bureau | 29 Oct 2021 09:17 AM (IST)

कल जब आबकारी विभाग की टीम ने हाजीपुर में एनएच-19 पर खड़े एक जंबो कंटेनर पर छापा मारा तो उसके होश फाख्ता हो गए. कंटेनर से एक दो नहीं 1340 विदेशी शराब की पेटियां मिलीं. आबकारी विभाग की माने तो शराब की ये खेप पंचायत चुनाव और दीवाली के जश्न के लिए मंगाई गई थीं.