Andhra Train Accident: आंध्र प्रदेश रेल हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, 7 शवों की हुई पहचान
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 30 Oct 2023 09:35 AM (IST)

Train Accident in Vizianagaram: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार (29 अक्टूबर) को दो पैसेंजर ट्रेनों में टक्कर हो गई. इस रेल हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 यात्री घायल हुए हैं. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है. मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है.