5 राज्यों में रद्द हुई 12वीं की परीक्षा, यूपी सरकार भी जल्द लेगी फैसला
ABP News Bureau | 03 Jun 2021 10:54 AM (IST)
देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनज़र केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सीबीएसई की परिक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. केंद्र के इस फैसले के बाद गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं रद्द करने का एलान किया है. इस मामले पर कई दिन से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. आज केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट को सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक जानकारी देगी.