12th Exam: क्या CBSE के बाद State Board Exams भी होंगे रद्द?
ABP News Bureau | 02 Jun 2021 10:23 AM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर के बीच सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को सरकार ने रद्द करने का फैसला किया है. इसके बाद 12वीं की परीक्षा को लेकर चल रही कयासबाजी पर विराम लग गया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर राज्य और अन्य हितधारकों से व्यापक चर्चा के बाद फैसला लिया.