Modi Cabinet Expansion: Harshvardhan, Ravi Shankar Prasad समेत 12 मंत्रियों की हुई छुट्टी
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 09:19 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है. कैबिनेट में 36 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है और अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी और हरदीप पुरी समेत सात मंत्रियों को प्रमोट किया गया है. यानि आज कुल 43 मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली. इनमें 15 कैबिनेट मंत्री होंगे और 28 राज्यमंत्री. आज सात महिला नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. हालांकि इससे ठीक पहले कुल 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. इसमें आईटी व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, सूचना प्रसारण व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जैसे चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं.