Coronavirus के कारण Japan में फंसे 119 भारतीयों को भारत लाया गया, विदेश मंत्री ने दी जानकारी
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 07:42 AM (IST)

जापान में फंसे 119 भारतीयों को भारत ले आया गया है. जापान की राजधानी टोक्य़ो में समंदर किनारे डायमंड प्रिंसेस क्रूज शिप में ये भारतीय फंसे हुए थे. विदेश मंत्री ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. भारतीय लोगो के साथ श्रीलंका नेपाल दक्षिण अफ्रीका और पेरू के पांच नागरिक भी लाए गए हैं. जयशंकर ने मदद के लिए जापान के अधिकारियों की तारीफ भी की है.