Nagaland के मोन में फायरिंग के बाद 11 लोगों की मौत, CM Neiphiu Rio ने दिया हाई लेवल जांच का आदेश
ABP News Bureau | 05 Dec 2021 10:53 AM (IST)

नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कम से कम 11 आम लोगों की मौत हो गई है. वहीं मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पूरे मामले पर उच्चस्तरीय जांच का वादा किया और शांति की अपील की है. गोलीबारी के बाद से ही इलाके की स्थिति काफी तनावपूर्ण है. सूत्रों की माने तो यह घटना तब हुआ जब कई ग्रमीण एक पिक-अप ट्रक से अपने घर लौट रहे थे. वहीं लोगों के शब को देखकर ग्रामीणों ने गुस्से में सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी.