'PM Modi अंतरात्मा की आवाज सुनें'- देश के 108 पूर्व नौकरशाहों ने लिखी चिट्ठी
ABP News Bureau | 27 Apr 2022 02:20 PM (IST)

देश के 108 पूर्व नौकरशाहों ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है और कहा है कि देश में नफरत और उन्माद की राजनीति हो रही है...बीजेपी शासित राज्यों में नफरत फैलाई जा रही है. बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत फैलाई जा रही है....चिट्ठी में पीएम मोदी से अपील की गई है कि वो सबका साथ सबका विकास के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और आगे आगर देश से नफरत की राजनीति खत्म करने की अपील करें...पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने वालों में दिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन..., पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह समेत कुल 108 पूर्व नौकरशाह शामिल हैं.