महज 15 दिन में देश में Omicron संक्रमितों की संख्या 100 के पार, फिर याद आ रहा वो भयानक मंजर
ABP News Bureau | 18 Dec 2021 01:02 AM (IST)

देश पर एक बार फिर कोरोना का बड़ा खतरा मंडराने लगा है. खतरा है कोरोना के बिल्कुल नए वेरिएंट ओमिक्रोन का. ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं. WHO ने चेतावनी जारी कर दी है कि अगर इसे रोकने की गंभीरता से कोशिश नहीं की गयी. तो पूरी दुनिया एक बार फिर बीमार होने वाली है.