100 Crore Vaccination: आज इतिहास रचेगा भारत, बस कुछ घंटों की देरी
ABP News Bureau | 21 Oct 2021 09:28 AM (IST)

भारत आज 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज के आंकड़े को पार कर सकता है. इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए केंद्र सरकार ने खास तैयारियां की हुई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, आंकड़े को पूरे होते ही इसकी घोषणा की जाएगी. इस उपलब्धि की घोषणा लाउड स्पीकर से विमानों, जहाजों, बंदरगाहों, मेट्रो ट्रेन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर की जाएगी.