Ramlila मैदान में PM Modi के भाषण की 10 बड़ी बातें
ABP News Bureau | 22 Dec 2019 05:18 PM (IST)

पीएम मोदी दिल्ली में एक जनसभा संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जितना नफरत, गुस्सा है वो मोदी पर निकालो. उन्होंने भाषण की शुरुआत से पहले 'विविधता में एकता- भारत की विशेषता' के नारे लगवाए. माना जा रहा है कि इस नारे के जरिए पीएम मोदी ने मौजूदा समय देश में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को लेकर सद्भावना बरकरार रखने का संदेश दिया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भरे रामलीला मैदान में पीएम मोदी ने कहा, "जीवन से जब अनिश्चितता निकल जाती है तो एक बड़ी चिंता हट जाती है, तब उसका प्रभाव क्या होता है, आप सबके चेहरे पर देख रहा हूं. मुझे संतोष है कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में नया सबेरा लाने का एक उत्तम अवसर मुझे और भाजपा को मिला है.