न्यू मोटर व्हीकल एक्ट से बेपरवाह बिहार के डीजीपी, बिना सीट बेल्ट लगाए घूमते दिखे
ABP News Bureau | 13 Sep 2019 05:41 PM (IST)

देश भर में न्यू मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है. इसे लेकर नित नई खबरें भी आती रहती हैं लेकिन बिहार में ऐसा लगता है जैसे पुलिस को ही इस कानून का कोई डर नहीं है. बिहार पुलिस के सबसे बड़े अफसर की बिना सीट बेल्ट लगाए कार में घूमते नजर आए. बाता दें कि देश में यातायात सुरक्षा के लिए मोटर व्हीकल संशोधन एक्ट 2019 लागू हो गया है. नए मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के 63 नए नियम लागू किए गए हैं. नए नियम में जुर्माने की रकम 10 गुना तक बढ़ाई गई है.