भारी जुर्माने वाले कानून पर झारखंड का ब्रेक, 3 महीने तक नहीं होगा लागू
shubhamsc | 16 Sep 2019 10:46 AM (IST)

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना वाले कानून पर अब बीजेपी शासित एक और राज्य झारखंड ने ब्रेक लगा दिया है. नया मोटर वेकिल एक्ट लागू होने के बाद देश के अलग अलग जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर नए कानून के मुताबिक भारी जुर्माना हो रहा है लेकिन एक के बाद एक बीजेपी शासित राज्य ही नए कानून पर ब्रेक लगाते जा रहे हैं, अब झारखंड ने नया कानून लागू होने पर तीन महीने की रोक लगा दी है.