पटना बाढ़ संकट की सबसे भयावह तस्वीरें, सरकार के खोखले दावों की खुली पोल
shubhamsc | 02 Oct 2019 10:24 AM (IST)

100 घंटे से एबीपी न्यूज पर लगातार कवरेज चल रही है पटना के संकट की जिस पर नीतीश कुमार नेचर, ग्रह नक्षत्र का बहाना बनाकर अपने 14 साल के कथित सुशासन पर पर्दा डालने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. एबीपी न्यूज के रिपोर्टर नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. पानी के बीच से रिपोर्टिंग कर रहे हैं और ड्रोन कैमरे से भी पटना की तस्वीर दिखा रहे हैं. पटना में बाढ़ से स्थिति विकट है. बारिश तो दो दिन से हुई नहीं है लेकिन बारिश का जो पानी पटना में जमा हुआ था वो निकलने का नाम नहीं ले रहा है. पटना बारिश से नहीं, जलजमाव से डर रहा है.
#Biharflood #Patna #NitishKumar
#Biharflood #Patna #NitishKumar