यूपी की अमरोहा सीट पर महागठबंधन और बीजेपी के बीच होगी कड़ी टक्कर
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 12:15 PM (IST)

अमरोहा में बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर की टक्कर गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली और कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी से है. यूपी में कुल 80 सीटें हैं लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे. 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो चुका है. दूसरा चरण आज 18 अप्रैल को है. चुनाव के सभी चरण 19 मई तक होंगे.