बिहार के 12 जिलों में बाढ़ की मार, पानी में बह रहे हैं लाखों लोगों के अरमान
shubhamsc | 16 Jul 2019 09:09 PM (IST)

पता है जल जब विनाशक बन जाता है तो क्या होता है ? क्या होता है जब नदियां अपनी सीमाएं भूल जाती हैं ? होता ये है कि सबकुछ बर्बाद होने लगता है और बिहार तो उस बर्बादी को ना सिर्फ देख रहा हैं बल्कि सह भी रहा है. हां ये भी सच है कि उस दर्द को सहे बिना महसूस भी नहीं किया जा सकता तो हमारे रिपोर्टर भी उस व्यथा को झेलने निकल पड़े ताकि सरकार और सिस्टम की आंखें खोली जा सकें.
बिहार का अररिया भी इस तबाही से अछूता नहीं है, सड़कों को सैलाब ने ढकार गया, किसी भी वक्त घरों को भी निगल जाने को बेताब है, ये सैलाब इतना भूखा है कि ऊंचे खंभों और ट्रांसफॉर्मर तक को चबा जाना चाहता है.
बिहार का अररिया भी इस तबाही से अछूता नहीं है, सड़कों को सैलाब ने ढकार गया, किसी भी वक्त घरों को भी निगल जाने को बेताब है, ये सैलाब इतना भूखा है कि ऊंचे खंभों और ट्रांसफॉर्मर तक को चबा जाना चाहता है.