मोदी जब तुम पैदा नहीं हुए थे तब अंबेडकर साहब ने संविधान रच दिया था, देखिए सिद्धू का तीखा हमला
ABP News Bureau | 03 May 2019 01:45 PM (IST)

मोदी को लगता है 2014 के पहले हिंदुस्तान था ही नहीं बस एक रेलवे स्टेशन था और एक चाय की दुकान थी. मोदी जब तुम पैदा नहीं हुए थे तब अंबेडकर साहब ने संविधान रच दिया था. जब तुम्हारी मम्मी तुम्हें खिला रही थी तब चाचा नेहरू ने अंतरिक्ष में यान भेज दिया था देश में हरित क्रांति आ गई थी. जब तुम स्कूल जाने लगे तब नेहरू IIM, IIT खोल दिए थे. और जब तुम आरएसएस की शाखा में डंडी चलाते थे तब कांग्रेस की सरकारों ने तीन महायुद्ध जीत लिए थे.