छत्तीसगढ़ के रायपुर रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला
ABP News Bureau | 12 Apr 2019 11:00 AM (IST)

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर बयानबाजी को लेकर चर्चा में है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में रैली में सिद्धू ने बीजेपी के चौकीदार कैंपेन के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोला. इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू पुलवामा हमले पर पाकिस्तान परस्त टिप्पणी कर चुके हैं जिस पर काफी बवाल मचा था.