जम्मू कश्मीर: शोपियां में अजीत डोभाल ने सेना, CRPFऔर पुलिस के जवानों से की मुलाकात
shubhamsc | 07 Aug 2019 10:09 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक फ़ैसले के बाद घाटी के दौरे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल. घाटी के दौरे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने शोपियां में आम लोगों से मुलाक़ात की...उनके साथ खाना खाया. अजीत डोभाल ने शोपियां के लोगों को भरोसा दिलाया...कहा- आपकी सलामती हमारी ज़िम्मेदारी. शोपियां में अजीत डोभाल ने सेना, CRPF और पुलिस के जवानों से भी मुलाक़ात की. अजीत डोभाल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तारीफ़ की...आतंक से लड़ाई में बड़ी भूमिका बताई.