370 हटने के बाद शोपियां में अजित डोभाल, सड़क पर लोगों के बीच खाया खाना, सुरक्षा का दिया भरोसा
shubhamsc | 07 Aug 2019 08:13 PM (IST)

370 से जम्मू कश्मीर आजाद हो चुका है.. और इस आजादी के बीच आज पहले दिन देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर घाटी के उन इलाकों में घूमते दिखे जो इलाका आतंकियों का गढ़ माना जाता है. ये तस्वीरें शोपियां से आई हैं जहां देश के सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल ने न सिर्फ लोगों के साथ रोड पर खाना खाया बल्कि लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिया. अजित डोभाल सिर्फ आम कश्मीरियों से ही नहीं मिले बल्कि जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों से भी मिले. डोभाल ने सीआरपीएफ के जवानों से भी मुलाकात की. आम लोगों से क्या बात की देखिए इस रिपोर्ट में