नकली नोट चुराने में फंसा NIA कॉन्स्टेबल, मालखाने में रखे थे 1.5 करोड़ के नोट
shubhamsc | 05 Sep 2019 10:00 AM (IST)

देश की बड़ी जांच एजेंसी एनआईए को लेकर हुआ है बड़ा खुलासा.. दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.. जिसमें एक एनआईएक का कॉन्स्टेबल भी शामिल है.. मामला नकली नोटों के गायब होने से जुड़ा है. NIA के माल खाने से 1.5 करोड़ के नकली नोट गायब हुए. NIA अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फुटेज की जांच के दौरान NIA का एक स्टाफ दिखा. NIA कॉन्स्टेबल से पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद मामला दिल्ली पुलिस को सौंपा गया.