370 हटाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, नेशनल कांफ्रेंस के दो नेताओं ने दी चुनौती
shubhamsc | 10 Aug 2019 02:16 PM (IST)

अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस के दो नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी ने सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ अर्जी दाखिल की है. नेशनल कांफ्रेंस जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का लगातार विरोध कर रही है. और केंद्र सरकार के खिलाफ उसके नेता लगातार हमलावर हैं.
राष्ट्रपति की ओर से मिली मंजूरी के बाद जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. साथ ही पूर्ण राज्य का दर्जा भी छीन लिया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. दोनों क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया है. राष्ट्रपति कि ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे लेकिन लद्दाख को इससे दूर रखा गया है.