मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस Vs राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, थम गया चुनाव प्रचार-अब किसकी सरकार... देखिए सीधा सवाल
ABP News Bureau | 17 May 2019 07:21 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 साल के शासनकाल में पहली बार बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. 5 साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया लेकिन मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. लोकसभा चुनाव 2019 के तहत आखिरी चरण का चुनाव परसों यानी 19 मई रविवार को होना है. आखिरी चरण के चुनाव से पहले प्रचार के आखिरी घंटों में पीएम मोदी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राफेल से लेकर रडार तक पर पीएम मोदी पर निशाना साधा.