FULL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से की 'मन की बात', कैंसर पीड़ितों के जज्बे को किया सलाम
shubhamsc | 28 Jul 2019 12:15 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55वीं बार की 'मन की बात', जल संरक्षण की जरूरत पर दिया बल, वृक्षारोपण के जरिए मिट्टी का कटाव रोकने की जरूरत बताई. पीएम मोदी ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे 10 बच्चों का जिक्र करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया जिन्होंने हाल ही में रूस में एक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने कहा चंद्रयान-2 पर देश को गर्व. कहा चंद्रयान से भरोसे और विश्वास की ताकत मिली. मिशन चंद्रयान ने दिखाया कि हमारे वैज्ञानिक विश्वस्तरीय हैं. वैज्ञानिकों पर गर्व है. पीएम ने बच्चों को भारत के स्पेस मिशन से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया, माई गो वेबसाइट पर 1 अगस्त से शुरू होगी, जीतने वाले को श्रीहरिकोटा ले जाया जाएगा.