गुजरात में पानी का सैलाब, जूनागढ़ का दामोदर कुंड पानी से लबालब
shubhamsc | 01 Aug 2019 10:46 AM (IST)

लगातार 48 घंटों से हो रही जोरदार बारिश का असर गुजरात के कच्छ में कुछ ऐसा कि कई इलाके पानी मे डूब गए....सड़क है या नदी इस बात में फर्क करना भी मुश्किल हो रहा है. गुजरात के कच्छ में भारी बारिश से लोग परेशानी में हैं. लगातार बारिश की वजह से कच्छ में 12 बांधों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा है. कच्छ के कई रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है जिसकी वजह से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तेज बारिश से जूनागढ़ गिरनार पर्वत से बहता हुआ पानी गूनागढ़ भवन परिसर में भर गया. इसके अलावा जूनागढ़ का दामोदर कुंड भी पूरी तरह से भर गया है.