मोदी के सामने मध्यस्थता पर मौन ट्रंप, देखिए- सुबह की मुख्य खबरें
shubhamsc | 25 Sep 2019 09:49 AM (IST)

कश्मीर पर मध्यस्थता की राग अलापने वाले ट्रंप जब मोदी के सामने आए तो मध्यस्थता का कोई जिक्र नहीं किया. एक दिन पहले इमरान के साथ मीटिंग के बाद जब ट्रंप मीडिया से मुखातिब हुए थे.. तब उन्होंने कश्मीर पर मध्यस्थ बनने की अपनी हसरत का फिर से इजहार किया था.. यहां तक कहा.. कि वो एक अच्छे मध्यस्थ बन सकते हैं... हालांकि ये भी दो टूक कहा कि इसके लिए भारत की सहमति जरूरी होगी.. लेकिन जब पीएम मोदी के साथ ट्रंप मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे.. और मध्यस्थता पर भी सवाल पूछे गए.. तो ट्रंप जवाब को टालते नजर आए.