यूपी के नगीना लोकसभा सीट पर वोटिंग आज, पोलिंग बूथ पर की गई हैं आकर्षक तैयारियां
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 07:09 AM (IST)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट के नहटौर कस्बे में पोलिंग बूथ को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है. यहां नहटौर कस्बे के HMI इंटर कॉलेज को बनाया गया है आदर्श मतदान केंद्र. इसे रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है और यहां सेल्फी पॉइंट बनाया गया है. वेटिंग एरिया बनाया गया है. रेड कारपेट भी बिछाया गया है.