पाकिस्तान पर अबकी बार, EU के सांसदों से प्रहार!
shubhamsc | 30 Oct 2019 09:34 PM (IST)
यूरोपीय यूनियन के 23 सांसद कल कश्मीर के दौरे पर गए, लेकिन इसे लेकर देश में लगातार सियासी घमासान मचा हुआ है. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि मोदी सरकार ने इन सांसदों को कश्मीर ले जाकर मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है. वहीं इसके साथ ही वो इसकी वैधता पर भी सवाल उठा रहे हैं. इन नेताओं ने इन सांसदों का दौरा आर्गनाइज करने वाली मादी शर्मा को लेकर भी सवाल उठाए है. अब ऐसे में सवाल उठाता है क्या बाकई में सरकार ने इन सांसदों को कश्मीर ले जाकर इस मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है और आखिर ये मादी शर्मा हैं कौन? जिन्होंने इस सारे कार्यक्रम को तय किया था?