मुंबई और ठाणे में बारिश का कहर, जानिए- मानसून से जुड़ी जरुरी जानकारी
shubhamsc | 04 Aug 2019 10:09 AM (IST)

मुंबई में सुबह से हो रही बारिश से मुसीबत शुरू हो गई है. जगह-जगह जलजमाव होने लगा है. इसकी वजह से सेंट्रल लाइन ठप हो गई है. इसके अलावा मुंबई के अंधेरी और मलाड सबवे बंद हो गए हैं. मुंबई में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट है. मुंबई में अगले दो-तीन घंटे भारी बारिश जारी रह सकती है. मुंबई के अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड में जलजमाव है तो ठाणे जिले के वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में पानी भरने लगा है- आज काम पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट लेकर ही घर से निकलें