भारी बारिश से लोकल सेवा प्रभावित, यहां देखिए- मुंबई बारिश को लेकर हर अपडेट
shubhamsc | 04 Aug 2019 11:27 AM (IST)

मुंबई, नासिक, ठाणे में बारिश से बुरा हाल- मुंबई से सटे ठाणे जिले के नालासोपारा में बारिश से बुरा हाल, स्टेशन के पास घुटनों तक पानी. मुंबई के पड़ोसी जिले पालघर में भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा है पानी, वैतरणा नदी से कई गांव जलमग्न. ठाणे जिले के भिवंडी में घरों और दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी. ठाणे जिले के अंबरनाथ में कई जगह घरों में भरा पानी, बारिश ने बनाया बंधक. बारिश की वजह से मुंबई सीएसटी से कल्याण, कर्जत, कसारा, अंबरनाथ और बदलापुर के लिए लोकल ठप, सीएसटी से नवी मुंबई को जोड़ने वाली हार्बर लाइन भी ठप.