मुंबई फिर बनी दरिया, लोकल ट्रेनें लेट, स्कूलों में की गई छुट्टी
shubhamsc | 04 Sep 2019 11:00 AM (IST)

मुंबई में कल से हो रही बारिश के कारण शहर में जगह जगह घुटने भर पानी, ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें स्लो.
मुंबई में कल रात हुई भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है. बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुंबई और उपनगरों में 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई है जो बहुत ज्यादा है. बारिश से सड़कें लबालब हो गई है तो कहीं घरों में पानी घुस गया है. जगह-जगह पानी भरने के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.